फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   diwali

पटाखा चलाते समय एक युवक सहित चार लोग झुलसे

Mon, 28 Oct 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
diwali
कठफोरी में गन्दक पुटास पीसते समय हुए धमाका के दौरान जला बालक विशाल - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/नारखी। दीपावली पर पटाखे चलाते समय एक युवक सहित चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के रेहना निवासी अजय कुमार(30)पुत्र चक्खनलाल दीपावली पर पटाखे चला रहे थे। पटाखा चलाते समय उनके हाथ में ही एक पटाखा चल गया। और वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से अजय को आगरा रेफर कर दिया गया। थाना नारखी के ग्राम जाखई निवासी आशीष (दस) पुत्र मुन्नेश एवं पवन (12) पुत्र ललित ने सोमवार सुबह जले पटाखों का कूड़ा कचरा एकत्रित कर उसमें आग लगा दी। आग के लगते ही उसमें सही पटाखा होने के कारण तेज धमाके के साथ चल गया। इसके कारण दोनों बालक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें कहीं और ले गए। इधर, थाना लाइनपार क्षेत्र के छारबाग निवासी विवेक (दस) पुत्र राजकुमार घर में पटाखा चलाते समय झुलस गया। परिजनों ने बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

गंधक पोटाश पीसते समय बालक घायल
कठफोरी। थाना सिरसागंज के रुधेमई निवासी गंधक पोटाश पीसते समय तेज आवाज के साथ चल गया। इसके कारण एक बालक झुलस गया। रुधेमई निवासी विशाल(दस) पुत्र प्रदीप कुमार दीपावली के मौके पर शाम करीब सात बजे घर में गंधक पोटाश मिलाकर चलाने के लिए तैयार कर रहे थे। पोटाश एवं गंधक पीसने के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ चल गया। इसके कारण विशाल चुटैल हो गया। बालक को उपचार के लिए सिरसागंज स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed