फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Diwali festival raised fiercely pleasure

दीपावली महोत्सव में जमकर उठाया आनंद

Sat, 14 Nov 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 14 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
Diwali festival raised fiercely pleasure
संस्कार भारतीय महानगर शाखा द्वारा आयोजित दीपावली आनंद महोत्सव का शहरवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खान-पान को लगी स्टालों पर ग्राहकों की भीड़ रही। तो कुछ स्टाल पर भी लोगों को खरीदारी करते देखा गया। लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर मेले में आनंद लिया। देर रात्रि तक दर्शक भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

शनिवार रात को सीबी गैस्ट हाऊस में  दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी इस दीपावली मेले में प्रमुख रूप से शामिल हुए। जैन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा धन्वंतरि भगवान का धारावाहिक प्रस्तुत किया। भजनों पर झूमते कलाकार आकर्षक का केंद्र बने रहे। श्रोता मंत्रमुग्ध होकर इस मेले का आनंद उठाते रहे। मेले का शुभारंभ योगेंद्र भारद्वाज, राज बहादुर, उद्यमी अभिषेक मित्तल चंचल और उद्यमी देवीचरन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि ऐसे आयोजन शहर में होते रहने चाहिए। इससे भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। अध्यक्ष उद्देश्य तिवारी ने कहा कि संस्कार भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने की। इस दौरान श्रीभगवान, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, संत कुमार मीत्तल, दुर्गेश, रमेश चंद्र, हनुमान प्रसाद गर्ग, चक्रेश जैन, त्रिलोकनाथ सेठी, शिवकांत पलिया, वेदप्रकाश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भगवान धन्वंतरि की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
दीपावली आनंद महोत्सव में भगवान धनवंतरी जी की समुद्र मंथन के पश्चात प्राकट्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बच्चे एवं बड़े इस झांकी को समझने के लिए उत्सुक थे। समुंद्रमंथन को दर्शकों ने भली भांति समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में हैंडीक्राफ्ट की दुकानें
मेले में हैंडीक्राफ्ट आइटमों की दुकानें सजी हुई नजर आईं। वहीं, मोटरसाइकिल, आयुर्वेदिक सौंदर्य क्रीमें एवं साड़ी, ज्वैलरी की स्टालों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। वहीं खानपान की स्टालों पर खासी भीड़ रही। आइसक्रीम, पॉवभाजी, कॉफी, पेस्ट्री, डोसा आदि आइटमों का जायका लेते नजर आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed