{"_id":"625712942c20fd76084118a0","slug":"divisional-competition-begins-firozabad-news-agr5301283105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय प्रयितोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय प्रयितोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन
दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में प्रतिभाग करते खिल?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को किया गया। इसमें मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और आगरा जनपद के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, जूड़ो, एथलेक्टिस आदि खेल खिलाए गए।
मंडलीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एडी बेसिक महेशचंद्र, एबीएसए विजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की। परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में मथुरा के इकबाल ने बाजी मारी। फिरोजाबाद के टिंकू दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में आगरा की काजल प्रथम, मथुरा की तनु दूसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में मथुरा के इकबाल प्रथम, टिंकू दूसरे स्थान पर चुने गए।
बैडमिंटन बालिका वर्ग में फिरोजाबाद की हेमा एवं रुचि प्रथम और आगरा की साक्षी और गरिमा दूसरे स्थान पर चुनी गई। बालक वर्ग में मैनपुरी के सूरज व दुर्वेश प्रथम और फिरोजाबाद के विकास एवं सुलभ ने उपविजेता चुने गए। जूड़ो में भी अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। संचालन शिवकांत पलिया ने किया। इस दौरान जिला स्काउट शिवेंद्र कुमार, जिला पीटीआई चैतेंद्रप्रताप सिंह, विनीता चौधरी, रमन गुप्ता, देवेंद्र, धर्मेंद्र यादव, आलोक चौहान, अभय कुमार, निर्देश सिंह, कृष्णकांत, रामविलास, निशांत तौमर, जया शर्मा उपस्थित रहे।