फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Divisional commissioner arrived in Alannagar, recently visited the relatives of the sick

ऐलाननगर में मंडलायुक्त पहुंचे,बीमारों के परिजनों से जाना हाल ी

Mon, 30 Aug 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner arrived in Alannagar, recently visited the relatives of the sick
एलान नगर मे निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर अमित गुप्ता के साथ मौजूद डीएम चंद्र विजय सिंह और सीडीओ च - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में डेंगू एवं वायरल बुखार से लगातार हो रही बच्चों की मौत और बढ़ रही बीमारी की स्थिति का जायजा लेने रविवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता सुहाग नगरी में आए। ऐलाननगर में जाकर स्थिति को देखा बल्कि बीमार पीयूष यादव की मां सुमनदेवी से उसकी रिपोर्ट देखने के साथ अन्य जानकारी की। बिजलीघर पर क्षेत्रीय जनता से बातचीत की। जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अमित गुप्ता रविवार को 2.40 बजे ऐलान नगर पहुंचे। डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ चर्चित गौड़, नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा, सदर विधायक मनीष असीजा यहां पहले से मौजूद थे। डीएम ने ऐलाननगर का भ्रमण किया। भ्रमण करने के दौरान नलकूप के समीप पानी भरा होने एवं उसमें मच्छरों को देखकर नाराजगी जाहिर की। नगर आयुक्त को साफ सफाई के आदेश दिए। बिजली घर पर पार्षद मनोज शंखवार ने क्षेत्र में 17 मोहल्लें के सापेक्ष 14 सफाई कर्मी होने,पार्षद ने 14 मोहल्ले के सापेक्ष 14 सफाईकर्मी होने के कारण सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने की शिकायत की। नामित पार्षद उदय प्रताप सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताने के साथ मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

नगर विधायक ने बच्चों की मौत में डेंगू के नहीं आने पर अपर निदेशक स्वास्थय के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। विधायक ने कहा कि शहर के 70 वार्डों में 40 वार्ड ऐसे हैं जहां सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है। उसमें सुधार की जरूरत है। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा को सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने एवं एंटीलार्वा, फोगिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि डेंगू, वायरल बुखार से ग्रसित मोहल्लों में स्वास्थ्य टीमें बढ़ाएं। ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाकर बेहतर उपचार दें। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने के साथ उपचार के बारे में परिजनों से बातचीत की। प्राचार्या डा. संगीता अनेजा व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नीता कुलश्रेष्ठ को निर्देशित किया जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज कराना सुनिश्चित करें। बालरोग विशेषज्ञ डा. एलके गुप्ता को बच्चों का बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed