फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Divers took out the farmer's body from the pond after 12 hours

Firozabad News: गोताखोरों ने 12 घंटे बाद तालाब से निकाला किसान का शव

Wed, 21 Aug 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Divers took out the farmer's body from the pond after 12 hours
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में तालाब में डूबे किसान का शव 12 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला। रात भर पुलिस उसकी तलाश कराती रही। बुधवार सुबह चार बजे शव मिल सका। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव नरगापुर निवासी देवेंद्र (40) ने मंगलवार दोपहर में भैंसों को चरने के लिए छोड़ा था। शाम को भैंसों के वापस ले जाने के दौरान एक भैंस तालाब में चली गई। युवक उसे पीछे उसे पकड़ने के लिए गए, तभी अचानक गहराई में जाने से वह डूबने लगे। उन्होंने बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। किसी ग्रामीण से उन्हें डूबते हुए देखा तो सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। युवक मंगलवार शाम चार बजे तालाब में डूबा था। पुलिस पूरी रात उसकी तलाश कराती रही। गोताखोरों ने बुधवार सुबह चार बजे शव को तालाब से खोजा। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed