{"_id":"64077e34a148149b30099f74","slug":"districts-first-breast-milk-bank-will-open-in-sncu-ward-firozabad-news-c-25-1-83908-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसएनसीयू वार्ड में खुलेगा जिले का पहला ब्रेस्ट मिल्क बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसएनसीयू वार्ड में खुलेगा जिले का पहला ब्रेस्ट मिल्क बैंक
Tue, 07 Mar 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नवजातों को अब बाहर का दूध नहीं पीना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती होने वाले नवजातों को अब मां का दूध पिलाने के लिए ब्रेस्ट मिल्क बैंक खुलेगा। यहां स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी मिल्क डोनेट कर सकेंगी। यह दूध डीप फ्रीजर में रखने के बाद नवजात शिशुओं को पिलाया जाएगा। जिससे शिशुओं को मां का दूध मिलने पर उन्हें पौष्टिक तत्व और एंटीबॉडीज मिल सके। इसके लिए शासन से पत्र आया है। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के दूसरे तल पर सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड स्थापित है। यहां पर 12 बेड पर नवजातों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। कई बार वार्ड में भर्ती नवजातों को बाजार से दूध मंगाकर पिलाना पड़ता है। जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। जबकि जन्म के तुरंत बाद मां का दूध अनिवार्य होता है। लेकिन अब वार्ड में भर्ती होने वाले नवजात मां के दूध से वंचित नहीं रहेंगे। एसएनसीयू में भर्ती नवजातों को मां का दूध देने के लिए ब्रेस्ट मिल्क बैंक स्थापित किया जाएगा। लावारिस नवजात और बीमार मां के नवजात के लिए यह बैंक जीवनदायिनी बनेगी।
-- -मां का दूध है अनमोल
स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डा. मिली अग्रवाल ने बताया कि मां के दूध में कई प्रकार की एंटीबाडी होती हैं। ये शिशुओं की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं। साथ ही बच्चों को डायबिटीज, अस्थमा और एलर्जी से बचाती हैं। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ओवरी के कैंसर समेत कई अन्य बीमारियों से सुरक्षा भी मिलती है और मां तनावमुक्त रहती है।
-- -
दो दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है मां का दूध
डीपीएम ने बताया कि ब्रेस्ट मिल्क बैंक में दो विशेषज्ञ नर्स काम करेंगी। मां का दूध लेकर डीप फ्रीजर में रखा जाएगा। बताया कि मां के दूध को सामान्य फ्रीजर में भी तीन दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजातों को ड्यूटीरत नर्स समय-समय पर दूध पिलाएंगी। जरूरत के हिसाब से दूध का कलेक्शन होगा। मां की इच्छा पर अन्य नवजातों को भी उनका दूध पिलाया जाएगा। इसके बाद डीप फ्रीजर, फ्रिज, माताओं के दूध को एकत्र करने के लिए पंचिंग मैनुअल इलेक्ट्रानिक मशीन आदि खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
-- -मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में ब्रेस्ट मिल्क बैंक खोला जाएगा। इसके लिए धनराशि मिलने पर जल्द ही उपकरणों व मशीनों को लगा बैंक स्थापित किया जाएगा। बैंक की मदद से भर्ती नवजातों को मां का दूध उपलब्ध कराया जाएगा।
मोहम्मद आलम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक