फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   district magistrate

उपचुनाव की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

Tue, 01 Sep 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
district magistrate
फिरोजाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रविजय सिंह की अध्यक्षता में नोडल, प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। इस दौरान डीएम ने टूंडला उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन का अक्षरश: पालन के साथ निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदार टूंडला को निर्देश दिए कि वह अभी से लेखपालों को लगाकर मतदान केंद्रों के भवन, वहां तक पहुंचने के रास्ते, सड़कों आदि व्यवस्थाओं का सत्यापन करा लें। उन्होंने प्रभारी अधिकारी कार्मिक व प्रशिक्षण को निर्देश दिए कि वह ट्रेनिंग के दौरान मशीनों को लगातार सैनिटाइज कराते रहें। प्रभारी अधिकारी कार्मिक मतदान व मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करना तथा मतदान, मतगणना एवं अन्य प्रयोजनों हेतु कार्मिकों की तैनाती करना व माइक्रो ऑब्जवर्स की व्यवस्था को देखना तथा ईवीएम प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करने के दायित्व मुख्य विकास अधिकारी के होंगे।
विज्ञापन

वहीं प्रभारी अधिकारी कार्मिक और सीडीओ नेहा जैन ने सभी विभागाध्यक्षों को बताया कि टूंडला विधानसभा का उपचुनाव निकट भविष्य में होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के बाद किसी भी विभाग में अधिकारी एवं कर्मचारी का स्थानांतरण अथवा देहांत हो गया हो। इसके अतिरिक्त जो कर्मचारी दिसम्बर 2020 तक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके संबंध में समस्त वांछित सूचनाएं चार सितंबर तक कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य विकास भवन में दी जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed