फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   District Headquarters premises will be declared as Zero West Zone

Firozabad News: जीरो वेस्ट जोन घोषित होगा जिला मुख्यालय प्रांगण

Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
District Headquarters premises will be declared as Zero West Zone
फिरोजाबाद। पंचायतीराज विभाग ने जिला मुख्यालय प्रांगण, आवासीय कालोनी वाले इलाके को शामिल करते हुए जीरो वेस्ट जोन घोषित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए दुकानदारों से लेकर स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लंघन करने पर दंड का प्रावधान होगा।
विज्ञापन



स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीएम रवि रंजन एवं सीडीओ दीक्षा जैन के निर्देशन में पंचायतीराज विभाग गांवों को मॉडल बनाने के साथ-साथ ही जिला मुख्यालय प्रांगण में कुछ नया करने की तैयारी की है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया इसके लिए जगह-जगह पर प्लास्टिक बैंक के साथ ही शोकपिट एवं कंपोस्ट पिट की स्थापना की जाएगी। घरों से कूड़ा उठाने के लिए लोडर ई-रिक्शा दिन में दो-दो बार कूड़ा कलेक्शन करेगा। डीपीआरओ ने यह जिम्मेदारी एडीपीआरओ धनराज सिंह को सौंपते हुए नोडल अधिकारी बनाया है। दुकानदारों कूड़े को कूड़ेदान में डालने के साथ-साथ प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन



नोडल अधिकारी धनराज सिंह ने बताया कि लोगों को जानकारी देने के साथ ही जागरुकता के लिए वॉल पेटिंग्स कराई जाएगी। यदि कोई लापरवाही बरतेगा तो फिर उस पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान रहेगा। उन्होंने कहा कि जीरो वेस्ट जोन में दीवानी चौराहा के पेट्रोल पंप से लेकर पुलिस लाइन वाले इलाके को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed