फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   District Bar Association comes out in support of the advocate.

Firozabad News: अधिवक्ता के समर्थन में उतरा जिला बार एसोसिएशन

Thu, 25 Jun 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association comes out in support of the advocate.
फिरोजाबाद। जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता बबलू सिंह गोल्डी के विरुद्ध की गई कुर्की कार्रवाई का विरोध जताया है। पदाधिकारियों का कहना है कि अधिवक्ता बबलू सिंह गोल्डी पिछले 15 वर्षों से न्यायालय में विधिक कार्य कर रहे हैं। उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि की शिकायत बार एसोसिएशन को प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन ने 18 जून 2026 को जारी आदेश पर अधिवक्ता के मकान को गैंगस्टर एक्ट में कुर्की की कार्रवाई की है। संबंधित संपत्ति वर्ष 2017 में उनकी वैध आय से खरीदी गई थी। प्रशासन की कार्रवाई अनुचित एवं एकपक्षीय है। अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज मुकदमों और बाद में हुई कुर्की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो जिले के अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed