फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dispute during the procession, sticks and batons were used heavily

Firozabad News: बरात चढ़ाने के दौरान विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

Sun, 11 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dispute during the procession, sticks and batons were used heavily
मारपीट की घटना में घायल हुए बाराती। स्रोत वीडियो
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में बरात चढ़ाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ लाठी-डंडे चले हैं। मारपीट में दोनों पक्षों के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

गांव जाटऊ डेरा बंजारा निवासी सरवर उर्फ चुम्मन की पुत्री की शनिवार को शादी थी। गांव फतेहपुरा से बरात आई थी। लगन-सगाई की रस्म पूरी होने के बाद बरात चढ़ने लगी। बरात चढ़ने के दौरान मामूली बात को लेकर हुए विवाद इतना बढ़ा कि गाली गलौज के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-लाठी डंडे चले। जिसमे 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर मे भर्ती करा दिया हैं। विवाद में कल्लू, अनवर, अहमद, सत्तार, बबलू घायल हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed