फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Diseases spreading in the area, yet health workers found missing

Firozabad News: क्षेत्र में फैल रहीं बीमारियां, फिर भी नदारद मिले स्वास्थ्यकर्मी

Wed, 09 Aug 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 09 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Diseases spreading in the area, yet health workers found missing
फिरोजाबाद। बीमारियों के मौसम में भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। बुधवार को सीएमओ डॉ. रामबदन राम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स सहित कई कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र से गैर हाजिर मिले। सीएमओ ने इन लापरवाह कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ सुबह 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ पर पहुंचे। यहां स्टाफ नर्स ज्योत्सना तथा एलटी देशमुख आठ और नौ अगस्त को अनुपस्थित पाए गए। स्वास्थकर्मी सुशील कुमार और पंकज कुमार अनुपस्थित मिले। स्वास्थ्यकर्मी विनीत कुमार के द्वारा उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति अंकित नहीं की गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम शेखपुरा खैरगढ़ में वह उपस्थित मिले। सीएमओ ने फटकार लगाते हुए निर्देशित किया गया कि उपस्थिति पंजिका में हाजिरी लगाने के उपरांत ही क्षेत्र में जाएं। प्रसव कक्ष व कोल्ड चैन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed