फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Disabled person gets gift of tricycle and assistive devices

Firozabad News: दिव्यांगजन को मिली ट्राइसाइकिल, सहायक उपकरणों की सौगात

Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Disabled person gets gift of tricycle and assistive devices
सिरसागंज। केंद्र सरकार की एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत शनिवार को तहसील परिसर में 434 दिव्यांगजन को करीब 70 लाख की लागत के 897 सहायक उपकरणों का वितरण किया। अधिकारियों ने दिव्यांगजन को विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने दिव्यांगजन के जीवन को बेहतर और आसान उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सैंकडों योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलना चाहिए। इस दौरान एडिप योजना के तहत 402 लाभार्थियों में 75 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 195 बड़ी ट्राइसाइकिल, 9 छोटी ट्राइसाइकिल सहित 727 सहायक उपकरण बांटे गए। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 32 वृद्धजन को 62 नी ब्रेस, 31 लंबोसैक्रल बेल्ट आदि सहायक उपकरण बांटे गए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी रंजीत सिंह ने कहा प्रशासन द्वारा दिव्यांगजन को लाभान्वित किया जाता रहा है। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी केएम सिंह, चेयरमैन सिरसागंज रंजना सिंह, एलिम्को के नोडल अधिकारी संदीप कुमार, एडीओ समाज कल्याण शिवकिशोर दीक्षित, विपणन अधिकारी एलिम्को हिमांशू शर्मा, अमित त्रिवेदी, शशांक शुक्ला, युवा मोर्चा जिला मंत्री नितिन सिंह, अजीत राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed