फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dirt empire in the medical college, patient and relatives upset

मेडिकल कॉलेज में गंदगी का साम्राज्य, मरीज-तीमारदार परेशान

Mon, 29 Nov 2021 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dirt empire in the medical college, patient and relatives upset
फिरोजाबाद ! जिला अस्पताल स्थित शब विच्छेदन गृह के सामने जलभराव और गंदगी का आलम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज परिसर में हर ओर गदंगी का साम्राज्य है। मरीज और तीमारदारों के साथ स्टाफ को गंदगी के कारण दिक्कत होती है। कई बार साफ सफाई की मांग उठी लेकिन निस्तारण आज तक नहीं हो सका। पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण अस्पताल परिसर में जलभराव है। इससे बीमारी फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के सामने स्टाफ के रहने के लिए आवासों का निर्माण कराया गया है। हालांकि यहां साफ सफाई व्यवस्था पर अफसरों का ध्यान नहीं है। आवासों के पीछे और पास में गंदगी का आलम है। वहीं सौ शैय्या अस्पताल के पिछले गेट के समीप गड्ढे में पानी भरा है। कोविड वैक्सीलेशन ब्लॉक के सामने बने पुराने आवासों के आसपास भी गंदगी पड़ी है।
विज्ञापन

सीएमएस आवास के आसपास भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। नालियों की प्रतिदिन सफाई न होने और निकासी की व्यवस्था न होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे मरीज, तीमारदारों के साथ ही स्टाफ को भी दिक्कत होती है। हालांकि मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाला स्टाफ कई बार सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते भी जर्जर
मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर करीब छह से अधिक रास्ते है। नए आवासों के बाहर बने रास्तों को छोड़ दिया जाए तो मरीज और तीमारदारों के गुजरने वाले मार्ग पूरी तरह से जर्जर हैं। उनकी हालत बद से बदतर है। इन रास्तों के निर्माण के लिए अफसर कोई पहल करते नजर नहीं आते हैं।
.......................
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। कुछ समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें भी जल्द दूर किया जाएगा।
एसएम गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed