फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Digital coverage will increase in KGB, Smart TV will be connected to DTH

Firozabad News: केजीबी में बढ़ेगा डिजिटल का दायरा, डीटीएच से जुड़ेगी स्मार्ट टीवी

Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Digital coverage will increase in KGB, Smart TV will be connected to DTH
फिरोजाबाद। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब डिजिटल शिक्षा का विस्तार और तेज़ी से किया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर सभी कस्तूरबा विद्यालयों की स्मार्ट टीवी को डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) से जोड़ा जाएगा। इसके जरिए छात्राएं विद्यालय समय के बाद भी ई-विद्या के पांच निशुल्क शैक्षिक चैनलों के माध्यम से ज्ञानवर्धक गतिविधियों से जुड़ सकेंगी।
विज्ञापन

जनपद में कुल तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं, जिनमें लगभग 300 छात्राएं नामांकित हैं। इन विद्यालयों में पिछले सत्र में स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा की शुरुआत की गई थी। अब इस पहल को और आगे बढ़ाते हुए स्मार्ट टीवी को डीटीएच से जोड़ने की तैयारी है, ताकि छात्राएं शिक्षा के साथ नवाचार और रचनात्मकता से भी जुड़ सकें।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से शुरू किए गए ई-विद्या के पांच विशेष चैनलों पर विषय आधारित शैक्षिक कार्यक्रम, गतिविधि आधारित शिक्षा, नैतिक शिक्षा, विज्ञान प्रयोग, कला, संगीत, पर्यावरण व नवाचार जैसे कंटेंट प्रसारित किए जाते हैं। इन चैनलों को देखने से छात्राओं को अतिरिक्त जानकारी मिलेगी और उनकी रचनात्मक समझ विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यालय समय के बाद भी सीखने का अवसर
राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश अनुसार, स्मार्ट टीवी को डीटीएच से जोड़ने का उद्देश्य यह भी है कि विद्यालय समय के बाद भी छात्राएं ज्ञानवर्धक प्रसारण देख सकें। यह पहल विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए फायदेमंद होगी जो सीमित संसाधनों में रहकर पढ़ाई करती हैं।




अधिकारियों की पहल
जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अजय कुमार ने बताया कि डिजिटल शिक्षा की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। सभी विद्यालय प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्मार्ट टीवी को डीटीएच से जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed