{"_id":"646bb2960e359daa6806cb6b","slug":"diesel-tanks-came-out-on-digging-the-foundation-for-the-office-firozabad-news-c-25-1-166169-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कार्यालय के लिए नींव खोदने पर निकले डीजल टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कार्यालय के लिए नींव खोदने पर निकले डीजल टैंक
Mon, 22 May 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 22 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे की लाइन के पास एआरटी कार्यालय बनाने के लिए खोदी गई नींव में डीजल भंडारन के टैंक निकले। लोहे के इन टैंकों में डीजल मिक्स पानी भरा हुआ है। रेलवे इन टैंकों को हटाएगी या दबाएगी इसको लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।भारत में लंबे समय तक डीजल इंजन से ट्रेनों का संचालन हुआ है। डीजल इंजनों से ट्रेनों का संचालन होने पर टूंडला के माल गोदाम के पास आईओसी (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) ने डीजल भंडारण स्थापित किया। करीब 70 के दशक में बनाए गए डीजल शेड पर ट्रेनों से आने वाला डीजल भंडारन किया जाने लगा। इसके साथ ही इस शेड से डीजल इंजनों को फ्यूल दिया जाने लगा था। करीब 90 के दशक में आईओसी का करार खत्म हो गया तथा यह डीजल भंडारण जमीन में दफन हो गया। इसके साथ ही रेलवे क्रॉसिंग के पास यार्ड में दूसरा डीजल भंडारण बन गया।
रविवार को एआरटी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के नए कार्यालय बनाए जाने के लिए जेसीबी से जब नींव खोदी गई तो करीब पांच फीट की गहराई में उक्त दो टैंकों के ढक्कन जेसीबी से टकराए। इसके साथ ही कुछ मोटर व पंप निकले। जानकारी मिलने पर तमाम रेलकर्मी वहां पहुंचने लगे। अपर मुख्य यातायात प्रबंधक अमित सुदर्शन ने बताया कि अनुबंध खत्म होने पर आईओसी ने भंडारण स्थल को वैसा ही छोड़ दिया था। टैंकों में डीजल नहीं पानी है।