फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dial 1000 teacher

डायल 1000 गुरुजी पर रखेगा पैनी नजर

Fri, 10 Jan 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
dial 1000 teacher
फिरोजाबाद। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के शिक्षण कार्य व अन्य व्यवस्थाओं पर अब डायल 1000 के सदस्य नजर रखेंगे। विद्यालय में किसी भी प्रकार की लापरवाही को देख संबंधित गांव का कोई भी व्यक्ति फोन कर उन्हें जानकारी दे सकता है। योजना नए शैक्षिक सत्र से लागू की जा सकती है।
विज्ञापन

शासन की ओर से डायल 1000 योजना जनपद में भी शुरू होने जा रही है। इस योजना को नए शैक्षिक सत्र से लागू किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक टीम बनाई जाएगी। इसमें स्कूल शिक्षकों को शामिल नहीं किया जाएगा। खंड शिक्षाधिकारी एवं अन्य विभागों के कर्मचारी रखे जाएंगे। कोई भी व्यक्ति अगर डायल 1000 पर सूचना देता है तो टीम 15 से 20 मिनट में स्कूल पहुंचेगी और मामले की जांच करेगी। यह व्यवस्था प्रदेश के कुछ जनपदों में लागू है। इसे अब फिरोजाबाद जनपद में भी शुरू किए जाने की तैयारी है। विद्यालय सुपर विजन योजना के तहत ये टीमें रिपोर्ट सीधे शासन को भेजेंगी।
विज्ञापन

डायल 1000 का उद्देश्य
- शिक्षक तथा शिक्षामित्र समय से स्कूल पहुंचेंगे।
- रोजाना प्रार्थना होने के उपरांत ही स्कूल का संचालन शुरू होगा।
- मेन्यू के अनुसार एमडीएम भी बनेगा।
- बच्चों की उपस्थिति पर भी बराबर निगरानी रखी जा सकेगी।
शासन से डायल 1000 सेवा जल्द ही लागू होने की संभावना है। यह योजना अन्य जनपदों में चल रही है। प्लानिंग शासन स्तर पर बन रही है। शासनादेश आने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधकिशोर-एडी बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed