फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Diabetes is the fastest growing disease in the world

डायबिटीज विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बीमारी

Sat, 14 Nov 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 14 Nov 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
Diabetes is the fastest growing disease in the world
विश्व मधुमेह दिवस पर डॉ. प्रवीन अग्रवाल डायबिटीज क्लीनिक पर डायबिटीज जन चेतना अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. भरत सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर जन चेतना रैली की शुरुआत की। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने फीता काटा। विशेषज्ञों ने डायबिटीज से लड़ने के लिए लोगों में जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली फीरोजाबाद क्लब चौराहे से शुरू हुई। जो जलेसर रोड, सेंट्रल चौराहा, बाग छिगांमल, बस स्टैंड, सुभाष चौराहे होते हुए क्लीनिक पर संपन्न हुई। डायबिटीज जन चेतना प्रदर्शनी का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट ने किया। तदुपरांत आयोजित गोष्ठी की शुरुआत नगर आयुक्त रामौतार रमन ने की। डॉ. प्रवीन गुप्ता ने कहा कि डायबिटीज विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बीमारी है। इस समय विश्व में करीब 38 करोड़ मरीज  डायबिटीज से ग्रसित हैं। यह बीमारी एक बार होने के बाद जीवन पर्यंत खत्म नहीं होती। इस बीमारी के खिलाफ एकजुट होकर सघन अभियान चलाने की जरूरत है। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाशचंद्र पालीवाल ने भी डायबिटीज के बारे में बताया। डॉ. सुशील गुप्ता ने भी प्रकाश डाला। सीएमओ ने राष्ट्रीय मधुमेह कार्यक्रम के बारे में बताया। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने अभियान की प्रशंसा की। संचालन डॉ. आरके पांडे, डॉ. अविनाश पालीवाल, डॉ. गौरव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. विनोद, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. एलके गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, जिला अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक पर डायबिटीज कैंप का आयोजन हुआ। सीएमएस डॉ. अजय शुक्ला ने कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. राजीव ने सेवा प्रदान की। सैकड़ों मरीजों ने फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed