{"_id":"6856a55e7bbf30b16401cfda","slug":"dharna-staged-against-suspension-of-lekhpal-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-150810-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लेखपाल के निलंबन के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लेखपाल के निलंबन के विरोध में दिया धरना
Sat, 21 Jun 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 21 Jun 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
तहसील में धरना देते लेखपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। एसडीएम द्वारा लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित करने पर लेखपालों में आक्रोश व्यक्त किया। लेखपालों ने तहसील में धरना दिया। एसडीएम को ज्ञापन देकर लेखपालों ने निलंबन वापस लेने की मांग की।
अनुशासनहीनता का आरोप लगा एसडीएम जसराना पुष्पेंद्र सिंह ने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष मनोज यादव को निलंबित कर जांच कराने का आदेश दिया था। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष के निलंबन को लेकर लेखपाल आक्रोशित हो गए। शनिवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने धरना दिया। नारेबाजी कर कहा लेखपालों से क्षेत्र में कार्य कराए जाते हैं लेकिन शासन द्वारा मिलने वाल पैसा नहीं मिल पाता है। सर्दियों में जलने वाले अलाव का पैसा भी उन्हें नहीं मिला है। कहा कि आर्थिक समस्याओं की मांग उठाने पर ही लेखपाल मनोज यादव को निलंबित किया गया है। एसडीएम ने कहा कि लेखपालों से चर्चा हुई है। अच्छा काम करने पर निलंबन की कार्रवाई समाप्त करने को कहा है।