{"_id":"53bfff6c9ec7806824b94a264b44b632","slug":"dhara-singh-monitoring-in-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा सिंह की जेल में कड़ी निगरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा सिंह की जेल में कड़ी निगरानी
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बंद एक लाख के ईनामी बदमाश धारा सिंह द्वारा आगरा के जेल
विज्ञापन
अधीक्षक से जान को खतरा बताए जाने के आरोप ने जेल प्रशासन के साथ पुलिस और
प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया है। इस खुलासे के बाद जेल के
अंदर उसकी निगरानी कड़ी कर दी गई है।
लूट, हत्या, अपहरण, डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले धारा सिंह को एसटीएफ ने गुजरात से गिरफ्तार किया था। दो माह पूर्व उसको आगरा से फीरोजाबाद जिला कारागार के लिए ट्रांसफर कर दिया गया। तब से वह जिला कारागार में बंद है। कुछ दिन पूर्व उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायिक अधिकारी और जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा है कि आगरा जेल अधीक्षक से उसको जान का खतरा है।
इस खबर के बाद जेल प्रशासन के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फीरोजाबाद जिला कारागार के जेल अधीक्षक पीएन पांडेय का कहना है कि धारा सिंह एक लाख का ईनामी बदमाश है। उस पर करीब 40 मुकदमे है। जिला जेल में उसे कोई खतरा नहीं है। फिर भी धारा सिंह द्वारा किए गए खुलासे के बाद उसकी निगरानी कड़ी कर दी गई है।