फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dhanteras

धनतेरस के लिए बाजार तैयार, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

Wed, 11 Nov 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
dhanteras
चंद्रशेखर मार्केट स्ट्रीट गृह सज्जा के आइटमो से सजी दुकानें - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज बृहस्पतिवार को धनतेरस के साथ होगा। धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह तैयार है। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम, वाहन शोरूम, बर्तन की दुकानों के साथ सराफा की दुकानें भी सज गई हैं। इस बार करोड़ों के कारोबार की उम्मीद हैं। कोरोना कॉल में संकट से जूझ रहे व्यापारी वर्ग को धनतेरस पर धन की वर्षा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बर्तन बाजार: पांच करोड़ के व्यापार की उम्मीद
लोग धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। इसलिए बर्तन की दुकानों पर खास तैयारियां की गई। दुकानदारों ने स्टील के बर्तन के साथ गिफ्ट आइटम भी मंगाए हैं। सिल्वर और तांबे टच के फैंसी बर्तन इस बार मार्केट में ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इंडक्शन, ओवन, कटलीरि सेट, नॉन स्टिक सेट अन्य फैंसी आइटम बाजार में हैं। बर्तन व्यापारी दिनेशचंद्र जैन ने बताया कि धनतेरस पर करीब पांच करोड़ के बर्तन कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस पर लोग बर्तन की बिक्री शुभ मानते हैं।
विज्ञापन

सराफा बाजार में बीस करोड़ से अधिक कारोबार की उम्मीद
ग्राहक सोने, डायमंड और चांदी के आइटम की बुकिंग पहले ही करा चुके हैं। जिले में सराफे की 300 सौ दुकान हैं। सराफा व्यापारी विराट ने बताया कि करीब 20 करोड़ रुपये के व्यापार सराफा बाजार में धनतेरस पर होने की उम्मीद है। सोने की दुकानों पर अंडाकार, बिस्कुट आकार के चांदी के सिक्के आए हैं। शत प्रतिशत चांदी के गणेश लक्ष्मी, लड्डू गोपाल आए हैं। धनतेरस को लेकर लोग बुकिंग पहले करा चुके हैं। आज डिलीवरी लेने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटोमोबाइल बाजार में बहार, 30 करोड़ का होगा व्यापार
ऑटोमोबाइल बाजार में धन वर्षा होने की उम्मीद है। बिक्री के लिए करीब आठ हजार दो पहिया वाहन खड़े हुए हैं, जिनकी आज बिक्री होगी। वाहन विक्रेता मनोज शर्मा ने बताया कि करीब तीस करोड़ के कारोबार की उम्मीद ऑटोमोबाइल बाजार को है। लोग धनतेरस पर वाहन लेना बहुत शुभ मानते हैं। इसलिए कई लोगों ने डिलीवरी पहले ही करा दी थी। ऑफर भी धनतेरस पर दे रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में रहेगा उछाल, दस करोड़ से ज्यादा का होगा कारोबार
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम सजकर तैयार हैं। मोबाइल से लेकर लैपटॉप, बॉशिंग मशीन, एलईडी, गीजर सहित अन्य आयइमों की वहार रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक आइटमों के व्यापारी गोपाल कुमार गर्ग ने बताया कि में दस करोड़ से ज्यादा का कारोबार इलेक्ट्रॉनिक बाजार में होने की उम्मीद है। सहालग और रुके हुए सहालग के कारण लोग धनतेरस पर ही खरीदारी करेंगे।
क्या कहते हैं ग्राहक
पचोखरा निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि मोटरसाइकिल की बुकिंग कराने के लिए शोरूम पर आए हैं। धनतेरस पर डिलीवरी लेंगे। क्योंकि धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ माना जाता है।

- उसायनी निवासी एलेश का कहना है कि धनतेरस पर सोने, चांदी की चीज खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस के लिए हमने बुकिंग भी करा दी है। अब धनतेरस पर उसे लेने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed