फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news sunny death

Firozabad News: कोटला चुंगी गोलीकांड में घायल सनी ने आगरा में तोड़ा दम, मुकदमे में बढ़ेगी हत्या की धारा

Fri, 23 Oct 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
firozabad news sunny death
फोटो 37 सनी ठाकुर का फाइल फोटो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के अति व्यस्ततम कोटला चुंगी चौराहे पर बीती 6 अक्टूबर की रात हुए चर्चित गोलीकांड में घायल हुए युवक सनी की बृहस्पतिवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। देर शाम पुलिस शव को आगरा से फिरोजाबाद लाई और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। युवक की मौत के बाद पुलिस दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा की वृद्धि करेगी।
विज्ञापन

बीती 6 अक्टूबर की रात पीके इंटर कॉलेज के संचालक ऋषभ तेलंग ने अपनी पत्नी शिप्रा तेलंग और उसके प्रेमी जितेंद्र उर्फ सनी ठाकुर (निवासी श्रीराम कॉलोनी, मथुरा नगर) को एक साथ दुकान में बैठकर शराब पीते देख अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। हमले में सनी के सीने व शरीर में गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। भर्ती सनी के लीवर में गंभीर क्षति और अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव के चलते संक्रमण होने से उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन



यह था पूरा पुराना घटनाक्रम

ऋषभ तेलंग की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व शिप्रा के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। कोटला चुंगी चौराहे पर दुकान चलाने वाला सनी ठाकुर कॉलेज के सीसीटीवी व इंटरनेट की देखरेख करता था, जिससे उसके संबंध कॉलेज संचालक की पत्नी से हो गए। 6 अक्टूबर को ऋषभ की पत्नी घर से निकली थी। ऋषभ उसे ढूंढते हुए कोटला चुंगी स्थित सनी की दुकान ''शिवा इंटरनेट सर्विस'' पर पहुंचा। दुकान के अंदर दोनों को साथ देख और कथित तौर पर सनी द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर ऋषभ ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे शिप्रा और सनी दोनों लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद सिपाही बलदेव ने त्वरित साहस दिखाते हुए आरोपी ऋषभ को दोबारा कारतूस लोड करने से पहले ही दबोच लिया था। पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपचाराधीन सनी की मृत्यु हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्राथमिकी में हत्या की धारा की बढ़ोतरी होगी।- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed