फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dhangar community reached the road with sheep and goats, blocked the road

Firozabad News: भेड़-बकरियों के साथ सड़क पर पहुंचा धनगर समाज, जाम लगाया

Tue, 30 Jan 2024 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dhangar community reached the road with sheep and goats, blocked the road
टूंडला। धनगर समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी न होने से नाराज धनगर महासभा के पदाधिकारियों ने एटा रोड पर जाम लगा दिया। इसके साथ ही विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा चक्का जाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय धनगर महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पुष्पाराज के नेतृत्व में सोमवार को महासभा के पदाधिकारी थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सिकरारी पहुंचे। जहां उन्होंने गाड़ियों में भरकर लाई गईं भेड़ बकरियों को सड़क पर छोड़ दिया। इसके चलते टूंडला- एटा रोड पर जाम लग गया। सड़क पर भेड़ बकरियों के साथ महासभा का प्रदर्शन होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। पदाधिकारियों ने धनगर समाज को अनुसूचित जाति प्रमाण देने की मांग करते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर धनगर ने कहा कि भाजपा सरकार ने धनगर समाज के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए वह उसका विरोध कर रहे हैं। भेड़ बकरियों के साथ जाम की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने करीब 20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। विरोध प्रदर्शन कर जाम लगाने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा देवी, जिलाध्यक्ष डा. रामवीर सिंह धनगर, प्यारेलाल धनगर, नरेंद्र धनगर, धरमवीर, सूबेदार, राजेश धनगर, हरेंद्र धनगर, दीपक, हीरालाल, सुरेश चंद्र, लक्ष्मण सिंह धनगर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों के बने हैं प्रमाणपत्र
प्रदेश अध्यक्ष पुष्पाराज ने कहा कि धनगर जाति प्रमाणपत्र से केंद्र सरकार में मंत्री हैं व टूंडला विधायक हैं। यहां तक कि जिला पंचायत सदस्य, ब्लाॅक प्रमुख, प्रधान व बीडीसी और अन्य लोग हैं। यह सभी प्रमाणपत्र सपा सरकार में बने थे, लेकिन भाजपा सरकार में अभी तक एक भी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासनादेश तो जारी कर दिया, लेकिन तहसीलों में आवेदन करने पर उन्हें निरस्त कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed