फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dewar continued to be physically abused by pretending to be married

Firozabad News: निकाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा देवर

Mon, 03 Jun 2024 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 03 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dewar continued to be physically abused by pretending to be married
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में निकाह का झांसा देकर देवर भाभी की आबरू से खेलता रहा। कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसे दो बच्चे भी हो गए। पीड़िता द्वारा जब निकाह का दबाव बनाया तो उसने दूसरा निकाह कर लिया और परिवार के साथ मिलकर पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका निकाह 11 मार्च 2020 को नैनी ग्लास स्टार पैलेस के पीछे रहने वाले परिवार में हुआ था। शादी के बाद से ही पति अलग रहता आ रहा था। देवर ने निकाह का झांसा देते हुए पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 12 नवंबर 2021 में एक बेटी तथा 2023 में दूसरी बेटी ने जन्म लिया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने देवर जावेद पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया, वहीं देवर ने दूसरी महिला से शादी कर ली। घर वालों के साथ मिलकर प्रार्थिया के साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता किराए के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रही है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed