फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   devotees from Firozabad also went to listen to satsang concern of family increased After Hathras incident

हाथरस हादसा: सुहागनगरी से भी सत्संग सुनने गए थे सैकड़ों श्रद्धालु, परिजन की चिंता बढ़ी; खोज-खबर में जुटे

Wed, 03 Jul 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 12:04 AM IST
सार

सुहागनगरी से भी सत्संग सुनने सैकड़ों श्रद्धालु गए थे। हाथरस हादसे के बाद परिजन की चिंता बढ़ गई। लोग अपनों की खोज-खबर में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
devotees from Firozabad also went to listen to satsang concern of family increased After Hathras incident
एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के सिकंदराराऊ में हादसा होने के बाद सुहागनगरी में भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। फिरोजाबाद से भी प्रवचन सुनने के लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण अंचल से श्रद्धालुजन बसों से गए थे। हादसे की जानकारी होने के बाद उनके परिजन चिंतित दिखाई दिए, लेकिन शाम तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। इसके बाद भी पुलिस एवं प्रशासन की टीमें अलर्ट पर थीं, जिससे यदि कोई आदेश हो तो तत्काल टीम भेजी जा सके।

विज्ञापन


हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के प्रवचन के बाद भगदड़ मचने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद जिले से वहां बसों के माध्यम से गए श्रद्धालुजनों के परिजन को चिंता सताने लगी थी। इतना ही नहीं लोग एक दूसरे से फोन करके अपने परिचितों का हाल ले रहे थे। 
विज्ञापन


शाम आठ बजे तक जिले का कोई व्यक्ति के घायल अथवा हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। सत्संग में शामिल होने गए दबरई निवासी जेपी सिंह का कहना है कि साकार विश्व हरि भोले बाबा के प्रवचन समाप्त होने के साथ ही हम वहां से निकल लिए थे। तब तक भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों कि उन्होंने पंडाल के बजाय बाहर की ओर थे। भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के नेता वीरेंद्र सुमन ने बताया कि प्रवचन सुनने के लिए शहर के नगला करन सिंह, दखल के श्रद्धालुजनों की बसें बंबा चौराहे के पास लगती है। आज भी दो बसें गई थी। सैलई, मिर्जा का नगला बड़ा, टापा कलां के साथ हिमायूंपुर, सैलई के साथ ही ग्रामीण अंचल से भी श्रद्धालुजन प्रत्येक मंगलवार को प्रवचन सुनने के लिए जाते हैं। नरेंद्र सिंह लल्लू ने कहा कि जिले से काफी श्रद्धालुजन गए थे। 

सत्संग में बस लेकर गए बनी सिंह उर्फ पुष्पेंद्र ने कहा कि प्रवचन सुनकर हमारी बस शाम को सवा छह बजे तक आ गई थी। 70 श्रद्धालु लेकर गंगा रिसोर्ट के पास से गए थे। वहां अभी तक किसी के हताहत अथवा घायल होने की जानकारी नहीं मिला है। इधर स्वसाशी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह एवं सीएम एस नवीन जैन ने हादसे को ध्यान में रखते हुए वार्ड को तैयार कराने के साथ रिजर्व करा लिया था।


हाथरस में हुए हादसे में फिरोजाबाद जिले के किसी श्रद्धालुजन के घायल होने या मृत होने की सूचना नहीं मिली है। यदि कोई सूचना मिलेगी तो जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।  -विशूराजा, एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed