{"_id":"67894c1ad2ce3e8d7803f3ff","slug":"development-visible-on-ground-as-per-booklet-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-140957-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बुकलेट के अनुरूप धरातल पर दिखाई दे विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बुकलेट के अनुरूप धरातल पर दिखाई दे विकास
Thu, 16 Jan 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते नोडल अधिकारी।
- फोटो : बैठक करते नोडल अधिकारी।
फिरोजाबाद। शासन से जिले के नोडल अधिकारी सुखलाल भारती ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। बुकलेट में प्रदर्शित विकास कार्यों की स्थिति धरातल पर भी उसी के अनुरूप होनी चाहिए। इसमें लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले की रैंकिंग सुधारने पर भी जोर दिया। शासन की ओर से नियुक्त जिले के जिले नोडल अधिकारी एवं ग्राम विकास विभाग के सचिव सुखलाल भारती ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत अचानक कोई योजना आ जाए तो उस पर गंभीरता पूर्वक कार्य करें।सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने जिले के सभी जिला स्तरीय अफसरों के साथ एक्सईएन जलनिगम, एक्सईएन आरईडी ने भी प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि जिनकी रैकिंग खराब है वह सुधार लाएं। योजनाओं का निरीक्षण एवं परीक्षण करें।आपके कार्यों में परिश्रम और पारदर्शिता परिलक्षित होनी चाहिए। इन योजनाओं को जनप्रतिनिधियों के साथ भी साझा करें। ध्यान रखें योजनाओं का क्षेत्रीय भ्रमण अवश्य करें। आपके निरीक्षण से कार्यों में गुणवत्ता आएगी। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए शहरी व ग्रामीण
क्षेत्रों में जितनी विद्युत आपूर्ति का मानक निर्धारित है उसके अनुरूप बिजली की आपूर्ति की जाए। खराब ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाएं। बिलों में खामियों में सुधार करें। किसान सम्मान निधि में जिले की रैंकिंग 57 होने पर नोडल अधिकारी काफी नाराज दिखाई दिए। इस काम को तेजी से कराएं ताकि किसान सम्मान निधि से वंचित नहीं रहने पाएं। जल जीवन मिशन के कार्यों को गति दी जाए। फैमिली आईडी में रैंकिंग खराब होने पर उन्होंने कहा कि इस कार्य में बीडीओ और ईओ तत्परता से कार्य करें।
पंचायतीराज विभाग द्वारा धनराशि कम खर्च करने पर भी नाराज दिखे। एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए। पर्यटन विभाग की 50 परियोजनाओं को गति प्रदान करें। पीडी डीआरडीए की प्रशंसा करते हुए कहा आपके द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण और आवास योजना शहरी में अच्छा कार्य किया जा रहा है। बैठक के दौरान डीएफओ विकास नायक, एसडीएम कृतिराज के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।