फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Development schemes worth crores got green signal in District Panchayat meeting

Firozabad News: जिला पंचायत की बैठक में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी

Tue, 20 Feb 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Development schemes worth crores got green signal in District Panchayat meeting
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में करोड़ों की विकास योजनाओं को हरी झंडी प्रदान की गई। इस दौरान करीब डेढ़ अरब की मनरेगा योजना से होने वाले कायों को पास किया । जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण अंचल का विकास बिना भेदभाव के कराया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के द्वारा ग्रामीण विकास बिना भेदभाव के कराया जाएगा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने कहा प्रदेश सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सीडीओ दीक्षा जैन ने कहा कि जिले में शासन की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मणींद्र सिंह ने जिला पंचायत का पुनरीक्षित वर्ष 2023-24 में 44.49 करोड़ रुपये की आय के सापेक्ष 43.19 करोड़ रुपये के व्यय की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके साथ नए वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 36.17 करोड़ रुपये की आय के सापेक्ष 34.40 करोड़ रुपये व्यय किए जाने का अनुमोदन सदन द्वारा किया गया। उपायुक्त मनरेगा सुभाष चंद्र की ओर से मनरेगा योजनांतर्गत श्रम बजट वर्ष 2024-25 करीब डेढ़ अरब का रखा गया। सदन ने विस्तार से समीक्षा करने के साथ गांव विकास को गति देने के उद्देश्य से उसे हरी झंडी प्रदान की गई। जिला पंचायत की वर्ष 2024-25 हेतु पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पन्द्रहवाॅ वित्त आयोग (टाइड/अनटाइड) की वार्षिक कार्य योजना अनुमोदित की गई। पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय ने जिले में संचालित गोशालाओं के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान सुमित प्रताप सिंह, प्रतिनिधि सदस्य विधान परिषद लक्ष्मी नरायन यादव, कमलेश राजपूत, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed