{"_id":"617594a3c23ae0494973dfe1","slug":"development-plans-of-the-district-will-be-launched-soon-the-administration-is-busy-in-preparation-firozabad-news-agr512556859","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की विकास योजनाओं को शीघ्र ही होगा लोकार्पण,प्रशासन तैयारी में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की विकास योजनाओं को शीघ्र ही होगा लोकार्पण,प्रशासन तैयारी में जुटा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचल में बनाए गए पार्कों के साथ विभिन्न कार्य योजनाओं का शीघ्र लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह शीघ्र जिले में आएंगे। जिला प्रशासन द्वारा तैयारी तेज कर दी गई हैं। सीडीओ चर्चित गौड़ ने सभी ब्लॉकों को बीडीओ, पीडीडीआरडीए, डीडीओ और उपायुक्त मनरेगा के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के ग्रामीण अंचल में पार्क बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके साथ ही स्टेडियम को बनाने का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके साथ ग्रामीण अंचल में बनाई जा रही हाट की भी तैयारी चल रही हैं। वहीं शिकोहाबाद में आर्क्स चिप्स की फैक्टरी को भी विधिवत शुरू होने का इंतजार है। इन योजनाओं के साथ-साथ जिले में कई विकास योजनाएं पूरी होने के साथ शुरू होने का इंतजार कर रही है।
सूत्रों की मानें तो विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास जिले के प्रभारी मंत्री से कराने की तैयारी है। सीडीओ चर्चित गौड़ ने शनिवार को पीडीडीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय, उपायुक्त मनरेगा अजय कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम राजेश कुरील और जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
- मनरेगा योजना के तहत बनाए पार्क, स्टेडियम के साथ अन्य विकास योजनाओं के प्रभारी मंत्री से लोकार्पण कराने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में सभी बीडीओ से प्रगति की रिपोर्ट मांगी है।
चर्चित गौड़ सीडीओ फिरोजाबाद।