फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Despite the shutdown, the current ran, killing the lineman.

Firozabad News: शटडाउन के बावजूद दौड़ गया करंट, लाइनमैन की मौत

Thu, 20 Nov 2025 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Despite the shutdown, the current ran, killing the lineman.
फोटो 10 अरविंद कुमार फाइल फोटो
नारखी। थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से एक संविदा लाइनमैन की जान चली गई। शटडाउन लेने के बाद लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन को बिना बताए बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने बिजलीघर पर शव रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समय पर न पहुंचने से भीड़ का गुस्सा दो बेकसूर राहगीरों पर फूट पड़ा। जेई और कर्मचारी बिजलीघर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


लाइनमैन अरविंद कुमार (21) निवासी कायथा, नारखी बिजलीघर पर तैनात था। वह गांव गंगानी में लाइन ठीक करने गया था। ग्रामीणों के अनुसार उसने बिजलीघर से शटडाउन मांगा था। अरविंद खंभे पर चढ़कर काम कर ही रहा था कि अचानक सप्लाई चालू कर दी गई। करंट की चपेट में आने से अरविंद बुरी तरह झुलस गया। साथी उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव को लेकर नारखी फीडर (बिजलीघर) पहुंच गए और वहां शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ का गुस्सा देख जेई समेत बिजलीघर का पूरा स्टाफ मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन




भीड़ का तांडव, दो राहगीरों को जाम लगाने का कारण पूछने पर पीटा

फीडर पर हंगामे के डेढ़ घंटे बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण शव को नारखी चौराहा पर ले आए। मार्ग को जाम कर दिया और डीएम, एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। राहगीर विशाल व उसके साथी बॉबी निवासी भीथरी बैंक जा रहे थे, उन्होंने भीड़ से जाम लगाने का कारण पूछ लिया। इसी बात पर गुस्साई भीड़ ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। थाना पचोखरा, रजावली और नारखी पुलिस ने राहगीरों को भीड़ के चंगुल से बचाया। एसडीएम सदर सतेंद्र कुमार के समझाने पर दोपहर 2:50 बजे शव को हटाया गया। एसडीएम ने परिजन को कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन दिया। सीओ टूंडला अमरीश कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 10 अरविंद कुमार फाइल फोटो

फोटो 10 अरविंद कुमार फाइल फोटो

फोटो 10 अरविंद कुमार फाइल फोटो

फोटो 10 अरविंद कुमार फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed