फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deputy CIT wife found hanging from fan in tundla

UP: पंखे से लटकी मिली डिप्टी सीआईटी की पत्नी...लाश देखकर पड़ोसियों की निकल गई चीख, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 15 Oct 2025 10:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 15 Oct 2025 10:32 PM IST
सार

पड़ोसी घर पर गए तो नीतू पंखे पर लटकी हुई थीं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने नीतू को फंदे से नीचे उतारा तथा परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Deputy CIT wife found hanging from fan in tundla
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

कानपुर में तैनात रेलवे के डिप्टी सीआईटी की पत्नी का शव रेलवे आवास में पंखे पर चुनरी के फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजन को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन


शहर के नगला मस्जिद निवासी धर्मेंद्र सिंह रेलवे में उप ट्रेन टिकट निरीक्षक (डिप्टी सीआईटी) के पद पर कानपुर में तैनात हैं। वह रेलवे रेस्टकैंप कॉलोनी के आवास संख्या 433/ए परिवार सहित रहते हैं। बुधवार सुबह कानपुर में ड्यूटी पर थे। घर में उनकी 30 वर्षीय पत्नी नीतू और दो बच्चे थे। सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे। 
विज्ञापन


दोपहर एक बजे करीब नीतू घर पर अकेली थी। उन्होंने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते घर में दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद पड़ोसी उनके घर पर गए तो नीतू पंखे पर लटकी हुई थीं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने नीतू को फंदे से नीचे उतारा तथा परिजन को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी मिलने पर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि नीतू की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उसका मायका आगरा कागाराैल के अकोला में है। पिता आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर झांसी में तैनात हैं। घटना के पीछे गृह क्लेश को कारण बताया जा रहा है। 

मृतका अपने पीछे सात वर्षीय एक बेटा द्रोण और पांच वर्षीय बेटी हर्षिता को बिलखते छोड़ा है। पड़ोसियों ने बताया कि महिला अधिकतर अपनी मां से बात किया करती थी। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। 

टूंडला पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि पड़ोसियों ने डायल-112 पर सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो अंदर से कुंदी खुली हुई थी। शव फंदे पर लटका हुआ था। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed