फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deputy Chief Minister's public meeting at Ramlila Maidan today

रामलीला मैदान में उप मुख्यमंत्री की जनसभा आज

Wed, 22 Dec 2021 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister's public meeting at Ramlila Maidan today
रामलीला मैदान में उप मुख्यमंत्री की जनसभा आज
विज्ञापन

शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा बृहस्पतिवार को टूंडला से चलकर दोपहर एक बजे रामलीला मैदान में पहुंचेगी। यहां आयोजित जन सभा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। वहीं नगर पालिका की टीम मैदान की सफाई कराने में लगी हुई है।
एसडीएम शिवध्यान पांडे ने सुबह सभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियां का निरीक्षण किया और मंच सज्जा के साथ लोगों के बैठने के लिए बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह और नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अध्यक्षता में चौमुखी महादेव मंदिर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें बताया कि सुभाष चौराहा, तहसील तिराहा, एटा तिराहा और एटा चौराहा पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, डॉ. रामकैलाश यादव, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, सीए अवधेश पाठक, सतीश यादव, चंद्र प्रकाश राठौर, अनिल शर्मा, सुशील यादव, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लोधी, विष्णु सक्सेना और आनंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में उतरेगा हेलिकॉप्टर
एसडीएम शिवध्यान पांडे ने बताया कि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा दोपहर 12 बजे हेलिकॉटर से पुलिस लाइन स्थित पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से सभा स्थल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed