फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dense fog increased the cold, drivers had to turn on lights during the day

Firozabad News: घने कोहरे ने बढ़ाई सर्दी, वाहन चालकों को दिन में जलानी पड़ी लाइटें

Thu, 01 Feb 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 01 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dense fog increased the cold, drivers had to turn on lights during the day
फिरोजाबाद। घने कोहरे ने बुधवार को सर्दी को एक बार फिर बढ़ा दिया। कोहरे के कारण हाईवे पर दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चालकों को चलने को मजबूर होना पड़ा। सर्दी में भी गत दिवस की अपेक्षा बढ़ोतरी हो गई। हालांकि 11 बजे के करीब धूप निकलने के साथ ही लोगों को सर्दी से काफी राहत मिल गई, लेकिन शाम होते ही सर्दी फिर बढ़ गई। जनवरी माह समाप्त होने के साथ मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बुधवार को सुबह लोग जागे तो कोहरे की घनी चादर तनी दिखाई दी। घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन रेंगते दिखाई दे रहे थे। क्यों कि कोहरे के कारण हाईवे पर दृश्यता शून्य थी। इस कारण वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ रहा था। कोहरे के कारण सुबह शीतलहर में बढ़ोतरी हो गई। हर कोई सर्दी से बचाव का इंतजाम करके ही घर से निकला। कोहरा करीब 11 बजे तक छाया रहा।
विज्ञापन

इसके बाद सूर्यदेव के दर्शन होने के साथ धूप खिली तो सर्दी से लोगों को राहत मिल गई। दिन में मैदान एवं घरों की छतों पर धूप खिलने के कारण बुजुर्ग एवं बच्चे धूप सेंकते दिखाई दिए। लेकिन शाम होते ही एक बार फिर कोहरा छाने लगा था। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सुभाषचंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी मौसम खुलने के साथ हल्के बादल रहने की संभावना है। क्योंकि फरवरी माह की शुरुआत होने के साथ मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन

----
ट्रेनें 10 घंटे तक दूर से पहुंची, चार रद्द
टूंडला। तीन दिन तक मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर कोहरा सड़क व रेल संचालन पर भारी पड़ रहा है। बुधवार को घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया। कोहरे के चलते ट्रेनें 10 घंटे तक देरी से पहुंची। इस बीच चार ट्रेनें रद्द रहीं। रद्द की गई ट्रेनों में अप की इटावा-आगरा कैंट मेमू पैसेंजर और डाउन की भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, आगरा कैंट टूंडला मेमू पैसेंजर, आगरा कैंट-इटावा मेमू पैसेंजर शामिल रहीं। वहीं देरी से चलने वाली ट्रेनों में अप की संगम एक्सप्रेस तीन घंटे, फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े तीन घंटे, वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटे, मरुधर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, भुवनेश्वर सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, मगध एक्सप्रेस चार घंटे, गोमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस छह घंटे, नेताजी एक्सप्रेस चार घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस 10 घंटे, आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच देर से पहुंची। वहीं डाउन में लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, मरुधर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, गोमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस चार घंटे, मुरी एक्सप्रेस पांच घंटे, महानंदा एक्सप्रेस चार घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस ढाई घंटे, फरक्का एक्सप्रेस छह घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस छह घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed