{"_id":"61b245d434d63f64d365fa12","slug":"denied-marriage-10-days-ago-for-dowry-firozabad-news-agr5173650185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए 10 दिन पहले किया शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए 10 दिन पहले किया शादी से इनकार
विज्ञापन

शिकोहाबाद। दहेज को लेकर लड़का पक्ष ने शादी से 10 दिन पहले विवाह करने से इनकार कर दिया। इससे लड़की पक्ष परेशान हो गया। जब बात नहीं बनी तो लड़की ने होने वाले पति और उसके परिवार के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी की एक बेटी की शादी बरेली के कंचनपुर भोजीपुरा निवासी युवक के साथ तय हुई। शादी 19 दिसंबर को होने वाली थी। कन्या पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां कर लीं। कार्ड भी वितरित कर दिए। बृहस्पतिवार को कन्या पक्ष के यहां मेंहदी की रस्म होनी थी, लेकिन दोपहर में वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष के घर पहुंचे और शादी से इनकार कर दिया। इसको लेकर गिहार बस्ती के प्रमुख लोगों ने पंचायत की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद कन्या अपने परिवार की महिलाओं के साथ थाना पहुंची और तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि लड़के पक्ष के लोग शादी में जो धन देना तय हुआ था उसके अलावा अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी चल रहे थे।