फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Denied marriage 10 days ago for dowry

दहेज के लिए 10 दिन पहले किया शादी से इनकार

Thu, 09 Dec 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Denied marriage 10 days ago for dowry
दहेज के लिए 10 दिन पहले किया शादी से इनकार
विज्ञापन

शिकोहाबाद। दहेज को लेकर लड़का पक्ष ने शादी से 10 दिन पहले विवाह करने से इनकार कर दिया। इससे लड़की पक्ष परेशान हो गया। जब बात नहीं बनी तो लड़की ने होने वाले पति और उसके परिवार के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी की एक बेटी की शादी बरेली के कंचनपुर भोजीपुरा निवासी युवक के साथ तय हुई। शादी 19 दिसंबर को होने वाली थी। कन्या पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां कर लीं। कार्ड भी वितरित कर दिए। बृहस्पतिवार को कन्या पक्ष के यहां मेंहदी की रस्म होनी थी, लेकिन दोपहर में वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष के घर पहुंचे और शादी से इनकार कर दिया। इसको लेकर गिहार बस्ती के प्रमुख लोगों ने पंचायत की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद कन्या अपने परिवार की महिलाओं के साथ थाना पहुंची और तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि लड़के पक्ष के लोग शादी में जो धन देना तय हुआ था उसके अलावा अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed