फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dengue will be tested for five hundred rupees and CBC for 180 rupees

पांच सौ रुपये में डेंगू और 180 रुपये में होगी सीबीसी की जांच

Mon, 13 Sep 2021 07:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Dengue will be tested for five hundred rupees and CBC for 180 rupees
रफ़रोजाबाद ! शहर के प्रमुख पैथोलॉजी केंद्र संचालकों के साथ एसपी सिटी कार्यालय पर बैठक करते नगर मज - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डेंगू और वायरल से जूझ रहे जनपद के लोगों की सहूलियत के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने शहर भर के पैथोलॉजी संचालकों के साथ एसपी सिटी कार्यालय में बैठक की। डीएम ने प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरों पर डेंगू और सीबीसी की जांच के लिए फीस निर्धारित की गई है। डीएम ने कहा कि पैथोलॉजी संचालक डेंगू की जांच के लिए पांच सौ रुपये और सीबीसी की जांच के लिए 180 रुपये फीस लेंगे। जांच के लिए आने वाले तीमारदार को रसीद भी देनी होगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह ने बैठक में पैथोलॉजी संचालकों से डेंगू और वायरल की रोकथाम के लिए सुझाव मांगे। डीएम ने पैथोलॉजी संचालकों से कहा 30 हजार से कम प्लेटलेट्स वाले मरीजों की जानकारी प्रशासन को दी जाए, जिससे उनकी निगरानी की जा सके।
विज्ञापन

यदि वह पैसे के अभाव में उपचार नहीं करा पाता है तो सरकारी अस्पताल में भर्ती करा उसे उपचार मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए एक ग्रुप भी बनाने के लिए एसडीएम सदर राजेश वर्मा को निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र और सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूक हो रहे लोग
पैथोलॉजी संचालकों ने बताया कि डेंगू और वायरल के बीच लोग जागरूक हो रहे है। 40 प्रतिशत मरीज चिकित्सक का पर्चा लेकर जांच के लिए आ रहे है और 60 प्रतिशत लोग बुखार से पीड़ित होने के बाद भी चिकित्सकों से परामर्श लिए बिना पहुंच रहे हैं।

20 प्रतिशत मरीजों को डेंगू
बैठक में पैथॉलोजी संचालकों ने बताया कि जांच में 20 प्रतिशत मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हे तो 80 प्रतिशत मरीज वायरल से पीड़ित है। वायरल के कारण भी मरीज की प्लेटलेट्स घटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed