फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dengue,firozabad,mahaveer nagar,tilak nagar,new tilak nagar,suhag nagar,poce colony

घनी आबादी व पॉस कॉलोनियों में भी पांव पसार रहा डेंगू, 100 से अधिक मरीजों ने पकड़ी चारपाई

Tue, 07 Sep 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
dengue,firozabad,mahaveer nagar,tilak nagar,new tilak nagar,suhag nagar,poce colony
फिरोजाबाद। श्रमिक व नई आबादी क्षेत्र की घनी बस्तियों के बाद डेंगू और वायरल बुखार अब नगर के आंतरिक भागों में भी तेजी से पांव पसार रहा है। शहर की पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी डेंगू की दस्तक के बाद सहमें हुए हैं।
विज्ञापन

श्रमिक व नई आबादी क्षेत्र के झलकारी नगर, करबला, आजाद नगर, सैलई, न्यू आंबेडकर, एलान नगर, जसोदा नगर, कौशल्या नगर, सुदामा नगर सहित पूरा शहर डेंगू व वायरल बुखार के प्रकोप से जूझ रहा है। शहर में तेजी से फैल रहे जानलेवा बुखार ने शहर के पॉश इलाकों में भी दस्तक दे दी है। दुुर्गानगर, तिलकनगर, बौद्याश्रम रोड, महावीर नगर, सुहागनगर में भी 100 से अधिक लोगों ने डेंगू व वायरल बुखार के कारण चारपाई पकड़ ली है। वहीं आसपास पड़ोस में डेंगू संक्रमण फैलने की जानकारी के बाद क्षेत्रीय लोगो की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

घनी बस्तियों में नहीं हो रहा दवा का छिड़काव
डेंगू व वायरल बुखार से पीड़ित अपने बच्चों का इलाज करा रहे तिलक नगर निवासी अजीत प्रताप सिंह, दुर्गानगर निवासी अशोक अग्रवाल, बौद्याश्रम रोड निवासी अशोक वर्मा के अलावा हनुमान रोड निवासी संजीव गुप्ता ने निगम के जिम्मेदार अफसरों से शहर की गलियों में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed