फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demonstration, sloganeering in labor settlements, effigy of Sadar MLA burnt

श्रमिक बस्तियों में प्रदर्शन, नारेबाजी, सदर विधायक का पुतला फूंका

Wed, 14 Jul 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration, sloganeering in labor settlements, effigy of Sadar MLA burnt
फिरोजाबाद। नई दर से चूड़ी जुड़ाई का भुगतान करने का मुद्दा सड़कों पर आ गया है। श्रमिक बस्तियों में जुड़ाई श्रमिकों के आंदोलन का असर दिखा। पांच श्रमिक बस्तियों में धरना प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की गई। सदर विधायक का मथुरा नगर और करबला में पुतला फूंका गया। श्रमिकों ने नई दर से जुड़ाई का भुगतान सुनिश्चित कराने को लिखित आश्वासन मांगा है। श्रमिक नेता रामदास मानव पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सुहागनगरी में पिछले कई दिनों से चल रहा चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों-कारखानेदारों का गतिरोध अब हंगामे का रुप लेने लगा है। नई दरों से चूड़ी जुड़ाई का भुगतान को लेकर उत्पन्न गतिरोध अब जन आक्रोश में बदल गया है। बुधवार को शहर की श्रमिक बस्तियों में जुड़ाई कामगारों ने कार्य बहिष्कार कर जमकर नारेबाजी की। श्रमिकों का आरोप है कि उनके हक की आवाज को कुचलने के लिए पुलिस प्रशासन और श्रम विभाग सदर विधायक के इशारे पर काम कर रहा है। इसी के चलते चूड़ी जुड़ाई श्रमिक नेता रामदास मानव पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराए गए हैं। सैकड़ों आक्रोशित श्रमिक आजाद नगर, एलान नगर में धरना पर बैठे हुए हैं। वहीं रामदास मानव पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज सैकड़ों श्रमिकों ने करबला एवं मथुरा नगर में विधायक सदर मनीष असीजा का पुतला दहन किया। श्रमिकों ने रामदास मानव पर दर्ज मुकदमा वापस न होने तक धरना व विरोध प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

समझाने पहुंचे पार्षदों को भी सुनाई खरीखोटी
श्रमिक बस्ती आजाद नगर एवं एलान नगर में जुड़ाई श्रमिकों का धरना समाप्त कराने को कई पार्षद मौके पर पहुंचे लेकिन श्रमिकों ने उन पर भी कई तरह के आरोप लगाए हुए वहां से बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुडाई श्रमिकों की बात-
प्रति सैकड़ा तोड़ा जुड़ाई पर दे रहे 1800 रुपये
चूड़ी जुड़ाई का भुगतान नई दर से कराने का श्रम विभाग का दावा खोखला है। चूड़ी कारखानेदारों ने मई-जून में प्रति सैकड़ा तोड़ा जुड़ाई पर 1800 रुपये का मेहनताना दिया है। हम नई दर से चूड़ी जुड़ाई का भुगतान होगा। लिखित आश्वासन चाहते हैं।
रेखा देवी, चूड़ी जुड़ाई कामगार
रामदास मानव हमारी लड़ाई लड़ते हैं। कुछ फर्जी श्रमिक हमारे हितैषी बन कर आंदोलन को तोड़ना चाहते हैं। सदर विधायक के इशारे पर हमारे नेता पर फर्जी मुकदमा लगवाया। विधायक सदर चूडी जुडाई श्रमिकों के बाजिव हक से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विनोद कुमार, जुड़ाई श्रमिक
सात जून को त्रिपक्षीय वार्ता में कारखानेदारों ने प्रति सैकड़ा तोड़ा जुड़ाई पर 3000 रुपये मेहनताना देने का लिखित आश्वासन दिया है। कोई भी जुड़ाई श्रमिक इस समझौता की प्रति प्राप्त कर सकता है। जहां तक रामदास नामक किसी व्यक्ति पर मुकदमा की बात है। इससे श्रम विभाग कोई लेनादेना नही है। हम श्रमिकों को उनका हक दिलाने को प्रतिबद्ध हैं।
अरूण कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त
रामदास मानव पर कोई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। श्रमिक आंदोलन बढ़ने की आशंका से सिर्फ शांति व्यवस्था के लिए पाबंद किया है। माहौल सामान्य होते ही पाबंदी स्वत: समाप्त हो जाएगी।

गुलशन कुमार नगर मजिस्ट्रेट
जुड़ाई की दरें निर्धारण को लेकर पहली बार सरकारी गजट पास कराया। हम कांच श्रमिकों के हित में काम कर रहे हैं। कुछ लोग जुड़ाई श्रमिकों को प्रलोभन व दिशा भटकाने का प्रयास कर रहे है। इससे माहौल खराब हो रहा है।
मनीष असीजा, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed