फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demolition in the house of victim of murder in himayunpur

हिमायूंपुर में हत्यारोपियों के घर तोड़फोड़, पथराव

Wed, 15 Apr 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 15 Apr 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
 हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों के रिश्तेदारों के हिमायूंपुर स्थित मकान में पहुंचने पर मृतक के परिवारीजनों ने धावा बोल दिया। घर के बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। मकान में तोड़फोड़ कर पथराव किया गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बमुश्किल घर में कैद लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान पुलिस से भी लोगों की झड़प हुई।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी श्याम सिंह शर्मा की 11 मार्च की दोपहर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया था। मृतक के भाई मनोज ने राज बहादुर पुत्र सियाराम, विश्नू, राहुल, जगवीर पुत्र राज बहादुर, ऊषा पत्नी राज बहादुर और अमित के खिलाफ हत्या का मामला कोतवाली दक्षिण में दर्ज कराया था। पुलिस ने राज बहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि शेष आरोपी अभी फरार हैं। बुधवार दोपहर राजबहादुर का दमाद देवेंद्र अपने साथी जितेंद्र के साथ बाइक व राजबहादुर की पुत्री हेमलता अपनी बहन और एक अन्य महिला के साथ आटो से हिमायूंपुर स्थित अपने आवास पर पहुंची और ताला खोलकर घर के अंदर चली गई। इसकी जानकारी मृतक के परिवारीजनों को हुई तो वह काफी संख्या में पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने घर पर पथराव कर बाइक में तोड़फोड़ कर दी। दरवाजों और खिड़की पर पत्थर फेंकें। इससे मकान के अंदर मौजूद लोगों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद घर के अंदर कैद लोगों को बाहर निकाला गया। इस बीच हत्या में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। हंगामा बढ़ते देख सीओ सिटी राजेश चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। सीओ सिटी का कहना है कि जो आरोपी फरार चल रहे हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जिन लोगों को बंधक बनाया गया था, वह राजबहादुर के रिश्तेदार थे। उनका हत्या से कोई लेना देना नहीं है। घर पर हमला बोलने, तोड़फोड़ और पथराव के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
पुलिस से अभद्रता, हत्यारोपियों के घर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में दक्षिण पुलिस ने एसएसआई गिरीश चंद्र तिवारी की तहरीर पर विनोद कुमार, उपेंद्र, भत्ते, सुशील, राजकुमार, मुकेश, प्रभा देवी, ललित, सोनू, रामू, मुकेश, पप्पू, अवेधश को नामजद करते हुए करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed