फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demolition drive against encroachments

अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध

Sun, 26 Jul 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 26 Jul 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
Demolition drive against encroachments
फुटपाथ खाली कराने के लिए रविवार को चले अतिक्रमण हटाओ अभियान का गंज चौराहे पर व्यापारियों ने नाला सफाई को लेकर विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों ने हंगामा, नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कराने का भी ऐलान कर दिया। अफसरों से हॉट-टॉक भी हुई। हालांकि विरोध को दरकिनार करते हुए अफसरों ने रसूलपुर थाने तक सख्ती से अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे सुभाष तिराहे से अभियान शुरू हुआ। अभियान शुरू होते ही दुकानदार अपना सामान दुकानों के अंदर करने लगे। बाग छिंगामल में जय शंकर मशीनरी स्टोर पर काफी बाहर तक सामान नजर आया। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट चेतावनी दी कि फड़ से सामान बाहर नहीं रहेगा अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। गंज चौराहे पर व्यापारियों ने नाला सफाई को मुद्दा बनाकर अभियान का विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि पहले समस्या का निदान करें, उसके बाद अभियान चलाएं। सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम के आश्वासन के बाद भी व्यापारी हंगामा, नारेबाजी करने लगे। अभियान के डर से सदर बाजार, घंटाघटर, छोटे चौराहे तक काफी दुकानें बंद नजर आईं। नालबंद चौराहे होते हुए शिकोहाबाद अड्डा स्थित फल मंडी के फुटपाथ पर रखे ठेल वाहनों को पटरी से पीछे ठेल लगाने के निर्देश दिए। वेलकम पैलेस द्वारा पूरा फुटपाथ घेर लगाए गए गेट को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। सुभाष तिराहे से रसूलपुर थाने तक चले अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, एसडीएम सदर पंकज वर्मा, सीओ सिटी राजेश चौधरी, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के अलावा भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन


बाक्स--
विप्रा ने लगवाई रेलिंग, निगम ने तुड़वाई
दुकानदार अपनी दुकान से बाहर फड़ न सजाएं। इसी उद्देश्य से विकास प्राधिकरण द्वारा सुभाष तिराहा, सेंट्रल चौराहे पर सैंपल के तौर पर पाइप की रेलिंग लगवाई गई थी। अभियान के दौरान दुकानदारों की शिकायत पर निगम द्वारा रेलिंग तुड़वा दी गई। दुकानदारों का कहना था कि इससे ग्राहक नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 हजार जुर्माना वसूला, 14 के काटे चालान
सुभाष तिराहे से रसूलपुर थाने तक अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने 15 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही 14 दुकानदारों के चालान भी काटे।

अब जलेसर रोड पर अभियान की तैयारी
सुभाष तिराहे से रसूलपुर थाने तक अभियान चलाने के बाद अब जिला प्रशासन द्वारा जलेसर रोड को साफ कराने की तैयारी की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने बताया कि जलेसर रोड पर बुधवार से अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। दो दिन तक लगातार एनाउंसमेंट कराया जाएगा। इससे दुकानदार स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें।


नगर निगम की जिम्मेदारी तय, हर रोज काटेगी चालान
सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने कहा है कि सुभाष तिराहे से रसूलपुर थाने तक अतिक्रमण पर नजर रखने को नगर निगम की जिम्मेदारी तय कर दी है। नगर निगम की एक टीम प्रतिदिन बाजार में भ्रमण करेगी। इस दौरान जिन-जिन दुकानदारों के फड़ आगे मिलेंगे, उनके चालान काटे जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed