{"_id":"576e8d144f1c1b2b64b480b1","slug":"demanding-transformer-bordered-on-xen-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर एक्सईएन का घेराव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर एक्सईएन का घेराव, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट को लेकर नारेबाजी करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंबा बाईपास स्थित बघेल कालोनी के बाशिंदों ने शनिवार को एक्सईएन ग्रामीण का घेराव कर हंगामा और नारेबाजी की। बगीची स्वामी द्वारा ट्रांसफार्मर से कनेक्शन नहीं जोड़ने देने पर लोगों में आक्रोश था। आक्रोशित जनता ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर नया ट्रांसफार्मर रखवाने अथवा तत्काल कनेक्शन जुड़वाने की मांग की।
विद्युत विभाग ने बघेल कालोनी के उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए थे। उस समय विभाग ने ठाकुर मुन्नालाल की बगीची में रखे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ दिए थे। हालांकि बगीची स्वामी ने दबंगई के बल पर एक सप्ताह पूर्व सभी दो दर्जन से अधिक कनेक्शनों की केबिल कटवा दीं। इससे कालोनी के बाशिंदे गर्मी में आपूर्ति नहीं होने से परेशान थे। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही थी। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, महासचिव थान सिंह यादव और जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर लेबर कालोनी स्थित डिविजन कार्यालय पहुंचे। यहां एक्सईएन ग्रामीण आरबी रॉय का घेराव करते हुए लोगो ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। एक्सईएन ने समस्या के निदान को क्षेत्रीय अवर अभियंता को निर्देश दिए कि तत्काल मौके पर पहुंच कर सभी कनेक्शन जुड़वाए जाएं। यदि कोई व्यवधान उत्पन्न कर तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। इस दौरान मुकेश शर्मा, जवाहर सिंह, विनोद कुमार, प्रेमपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, विनोद कुमार, राजेश कुमार, रेखा, मिथिलेश, सर्वेश, ममता, पुष्पा, कमलेश, मुन्नीदेवी, माया, रामजी लाल, सुनीता देवी, सरोज, संतोष, जितेंद्र, कुसुमा, उर्मिला आदि मौजूद रहे।