फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demanded Rs 23.85 crore from government to build new smart road

Firozabad News: नए स्मार्ट रोड बनाने के लिए शासन से मांगे 23.85 करोड़

Fri, 02 Feb 2024 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Demanded Rs 23.85 crore from government to build new smart road
फिरोजाबाद। निगम एरिया में दूसरी स्मार्ट रोड बनाने की कवायद तेज हो गई है। निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत चिह्नित नालबंदान से रसूलपुर मार्ग के नवीनीकरण को लगभग 23.85 करोड़ रुपये की कार्य योजना शासन को भेजी है। उम्मीद है कि उक्त कार्य योजना को जल्द शासन की हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन

नालबंदान से रसूलपुर थाना तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्वार एवं नवीनीकरण कराया जाएगा। स्मार्ट रोड की तर्ज पर बनने वाली सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर के अलावा दोनों साइड की पटरी पर इंटरलॉकिंग एवं हरित पट्टिका बनाई जानी है। बीते दिनों सीएनडीएस के अधिकारियों ने सीएम ग्रिड योजना के तहत चिह्नित किए नालबंदान-रसूलपुर मार्ग का औचक निरीक्षण भी किया था। कंट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) के निरीक्षण के बाद निगम प्रशासन ने चिह्नित सड़क के नवीनीकरण को करीब 23.85 करोड़ की कार्य योजना बनाकर शासन को भेज दी है। निगम सूत्रों के मुताबिक कार्ययोजना को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
कार्य योजना में शामिल बिंदु
निगम द्वारा शासन को भेजी गई 23.85 करोड़ की कार्य योजना में नालबंदान से रसूलपुर तक सड़क नवीनीकरण, डिवाइडर, दोनों ओर की साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग, हरित पट्टिका बनाने जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सीएम ग्रिड योजना के तहत चिहिंत मार्ग के नवीनीकरण के लिए जरूरी कार्य योजना शासन को भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
मनीष कुमार सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed