फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand for strict punishment for the girl's murderer, government surrounded

Firozabad News: बालिका के हत्यारे को सख्त सजा दिलाने की मांग, सरकार को घेरा

Tue, 02 Sep 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demand for strict punishment for the girl's murderer, government surrounded
फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र में 27 अगस्त को दस साल की मासूम बच्ची की नृशंस हत्या के मामले को लेकर सोमवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के घर गए। परिजन से सांत्वना व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से हत्यारे को सख्त सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने इस दौरान कहा कि मासूम बच्ची से इस तरह की क्रूरता सभ्य समाज के लिए कलंक है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। हत्याओं का ग्राफ बढ़ा है। विकास के नाम पर महज आंकड़ेबाजी दिखाई जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में नौशाद अली पूर्व एमएलसी, सूरज सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, प्रताप सिंह बघेल पूर्व एमएलसी, मुकेश कल्याण आगरा मंडल प्रभारी, नेत्रपाल सिंह आगरा मंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह, सोनू भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed