फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand for restoration of old pension raised in the session of Autonomous Government Employees Council

Firozabad News: स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के अधिवेशन में उठी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Mon, 20 Mar 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for restoration of old pension raised in the session of Autonomous Government Employees Council
amarujala - फोटो : amarujala
स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के अधिवेशन में उठी पुरानी पेंशन बहाली की मांग टूंडला के सुनील टैगोर बनाए गए प्रदेश संगठन मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। नगर पालिका परिसर में राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद का 24वां प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में विभिन्न मांगों के साथ ही नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। निकायों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की दैनिक दरों में वृद्धि करते हुए न्यूनतम 18 हजार मासिक वेतन एवं विनयमितीकरण किया जाए। निकायों के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के वेतन पेंशन भुगतान का प्रतिमाह राज्य कर्मचारियों के समान कोषागार से किया जाए। राज्य कर्मचारियों के समान निकायों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को भी वेतनमान प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निकाय में कंप्यूटर आपरेटर एवं वैक्सीनेटर कर्मचारियों की लिपिकीय वर्ग में पदोन्नति की जाए। निकाय कर्मियों को भी शिक्षकों के समान राजनैतिक अधिकार प्रदान किए जाएं और निकायों के कर्मियों एवं पेंशनर्स को गृहकर, जलकर एवं शिविर कर से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन में सर्वसम्मति से टूंडला के सुनील टैगोर को प्रांतीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, वीरेंद्रपाल सिंह, तिवारी लाल, नवीन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed