{"_id":"68dfbd9f953883a45b0e4e29","slug":"demand-for-ganga-water-supply-rises-before-diwali-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-157632-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दिवाली से पूर्व बढ़ी गंगाजल आपूर्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दिवाली से पूर्व बढ़ी गंगाजल आपूर्ति की मांग
Fri, 03 Oct 2025 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 03 Oct 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम
फिरोजाबाद। त्योहार का मौसम शुरू होते ही शहर में गंगाजल की डिमांड बढ़ गई है। वहीं पानी की डिमांड में हुई बढ़ोतरी के मद्देनजर महाप्रबंधक जलकल ने निर्बाध जलापूर्ति के लिए सिंचाई विभाग एवं जल निगम को पत्र लिखा है।
नवरात्र के बाद शुरू हो रहे दीपोत्सव से पूर्व शहर में गंगाजल की डिमांड बढ़ गई है। निगम सूत्रों के अनुसार जुलाई व सितंबर के दरम्यान निगम के सभी 70 वार्डों में प्रतिदिन औसतन 70 से 75 एमएलडी पानी की सप्लाई हो रही थी। लेकिन डिमांड बढ़ने के बाद 90 से 100 एमएलडी तक पहुंच गई है। वहीं शहर में पानी जलापूर्ति डिमांड बढ़ जाने पर महाप्रबंधक जलकल सतीश कुमार ने बीते दिन एक्सईएन जल निगम एवं सिंचाई विभाग को पत्र लिखा है।महाप्रबंधक जलकल के अनुसार सिंचाई विभाग को नहर में खतपतवार आदि की सफाई व जल निगम को निर्बाध जलापूर्ति के संबंध में बातचीत की है। संवाद