फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Delivery of two women done in an ambulance in Firozabad

फिरोजाबाद में एंबुलेंस में ही कराया दो महिलाओं का प्रसव

Fri, 14 Jan 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Delivery of two women done in an ambulance in Firozabad
फिरोजाबाद में एंबुलेंस में ही कराया दो महिलाओं का प्रसव
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं की फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। आशाओं की ड्यूटी निगरानी समिति में लगा दी गई है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं की जान जोखिम में पड़ रही हैै। शुक्रवार को अस्पताल लाते समय प्रसव पीड़ा तेज होने पर दो महिलाओं को एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया। हालांकि जच्चा-बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मदनपुर ब्लॉक के बड़ौरा गांव की गुड्डी देवी को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने 102 पर कॉल कर एंबुलेंस बुला ली। महिला को अस्पताल लाया जा रहा था तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। महिला की जान जोखिम में देखते हुए स्टाफ ने प्रसव कराया। महिला ने बालिका को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल ले जाया गया। दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

उधर, इसी ब्लॉक के सैदलपुर गांव की माधुरी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर आशा सोनश्री ने 102 पर कॉल किया। एंबुलेंस द्वारा मरीज को अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस रुकवाकर स्टाफ ने प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की निगरानी के लिए हमारी टीमें सक्रिय हैं। हम आशाओं को निर्देश देंगे कि संस्थागत प्रसव कराया जाए। एंबुलेंस में प्रसव की जानकारी हमारे पास नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed