फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deliberations within the Congress on strengthening the organization down to the booth level.

Firozabad News: कांग्रेस में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर मंथन

Sun, 26 Jul 2026 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Deliberations within the Congress on strengthening the organization down to the booth level.
कांग्रेस जिला कार्यालय मिलन वाटिका में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम - फोटो : कांग्रेस जिला कार्यालय मिलन वाटिका में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम साथ में जिला एवं महानगर अध्यक्ष। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम ने संगठनात्मक गतिविधि की समीक्षा करते हुए कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, जनता की आवाज उतनी ही प्रभावी ढंग से उठाई जा सकेगी। छात्रों, युवाओं के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम पार्टी के जिला कार्यालय मोढ़ा पर जिला एवं महानगर संगठन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संघर्षों और उनके द्वारा देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों की आवाज को लगातार उठाने का परिणाम है कि संगठन मजबूत हो रहा है। उनके संघर्ष का नतीजा है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि देश का युवा समस्याओं से जूझ रहा है। कांग्रेस युवाओं के संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है। शहर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को बूथ-बूथ तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता हाजी सईद पटेल, प्रकाश निधि गर्ग, रामनाथ यादव, हाजी नसीर अहमद, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, जितेंद्र तिवारी, राजवीर सिंह यादव, सगीर कुरैशी, अजय यादव, यश दुबे, चांद कुरैशी, नुरुलहुदा लाला राइन, रामसेवक वैद्य, जमील अब्बास ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान शैलेंद्र शुक्ला, ओमवीर सिंह यादव, बीएस गौतम, यश दुबे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस की ग्रहण की सदस्यता
राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के समक्ष भूपेंद्र यादव एडवोकेट, लकी यादव एडवोकेट डाहिनी, आजाद अली, अनीस अली पाढ़म, कल्लू ठाकुर सलेमपुर, नीरज शाक्य, निशांत शाक्य नगला गोकुल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed