फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Delhi entered the finals by defeating Patna by 48 runs.

Firozabad News: दिल्ली ने पटना को 48 रनों से हारकर किया फाइनल में प्रवेश

Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi entered the finals by defeating Patna by 48 runs.
संवाद न्यूज एजेंसीटूंडला। रेलवे कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंड में अखिल भारतीय स्वर्गीय हरीशंकर दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच दिल्ली और पटना के मध्य खेला गया। दिल्ली ने पटना को 24 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन

दिल्ली के कप्तान शोएब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली की टीम ने निर्धारित 22.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से बल्लेबाज तुषार ने 28, शोएब ने 25 और विनय प्रताप ने 21 रनों का योगदान दिया। पटना के गेंदबाज नवीन ने दो, आकाश शर्मा ने विकेट लिए तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। जवाब में खेलने उतरी पटना की टीम 24.4 ओवरों में 148 रन बनाकर ढेर हो गई।
विज्ञापन

पटना के बल्लेबाज अभिषेक ने 47, अजय शर्मा ने 34, विशू ने 16 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विनय प्रताप ने पांच विकेट, हमजा ने दो विकेट लिए। इस तरह दिल्ली ने पटना को 24 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच की अंपायरिंग प्रेम सागर और नेहरू शंखवार, कॉमेंट्री अरविंद, स्कोरिंग करूआ ने की। इस दौरान आयोजक डीके दीक्षित, योगी पंडित, दीपा सैनी, वरुण सोलंकी, सूरज मेवाती, संजय मेवाती, अंकुल, गौरव रहे। शनिवार को डीएसए आगरा और सोनेट क्लब आगरा के मध्य अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed