{"_id":"62c725ae04a5f67e062a4362","slug":"degu-firozabad-news-agr5394069134","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू : जहां हुईं थी सर्वाधिक मौतें, उन्हीं क्षेत्रों में फिर मिल रहा लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू : जहां हुईं थी सर्वाधिक मौतें, उन्हीं क्षेत्रों में फिर मिल रहा लार्वा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू : जहां हुईं थी सर्वाधिक मौतें, उन्हीं क्षेत्रों में फिर मिल रहा लार्वा
नगर के दस मोहल्लों में मिला लार्वा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पिछले साल डेंगू से शहर के जिन इलाकों में सबसे ज्यादा मौतें हुई थी। उन इलाकों में फिर से लार्वा मिल रहा है। बृहस्पतिवार को लार्वा की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वृहद अभियान चलाया। शहरी क्षेत्र में 10 इलाकों में लार्वा पाया गया।
बृहस्पतिवार को 486 टीमों ने जनपद में अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों मुताबिक 16124 घरों में जांच की। लोगों के टीबी, कूलर, फ्रिज और पानी के बर्तन देखे। टीम को कौशल्या नगर में दो स्थानों पर लार्वा मिला। वहीं, हिमांयूपुर क्षेत्र में चार स्थानों पर लार्वा पाया गया। टापाकलां और नगला भाऊ में चार स्थानों पर घरों में डेंगू का सक्रिय लार्वा मिला। इन्हीं इलाकों में बीते साल सर्वाधिक डेंगू का असर हुआ था। इन इलाकों को स्वास्थ्य विभाग ने हॉट स्पॉट बना रखा है। लार्वा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। टीम ने तुरंत ही पानी को फिकवाकर लार्वा को नष्ट कराया। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने का दावा कर रहा है, मगर हर साल की तरह इस बार मलेरिया और डेंगू वार्ड नहीं बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर में 10 स्थानों पर लार्वा पाया गया है। हमारी टीमें लोगों को लगातार जागरुक कर रही हैं। अभियान शुरू होने के बाद अब तक करीब 225 लार्वा मिल चुके हैं।