फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deendayal Aggarwal honored with Advocate Ratna

Firozabad News: अधिवक्ता रत्न से सम्मानित हुए दीनदयाल अग्रवाल

Sun, 01 Sep 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 01 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Deendayal Aggarwal honored with Advocate Ratna
फिरोजाबाद। इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन सांती रोड स्थित क्रिस्टल वाटर पार्क में किया गया। सभी अधिवक्ताओं ने परिवार सहित स्विमिंग पूल, म्यूजिकल फाउंटेन के साथ मनोरंजक गेम्स का आनंद लिया। वरिष्ठ अधिवक्ता दीनदयाल अग्रवाल के वकालत में 50 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुलश्रेष्ठ, अशोक बाबू अग्रवाल, प्रदीप पाराशर, अशोक गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, कुलदीप मित्तल एडवोकेट, कमल गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने दीनदयाल अग्रवाल को शॉल, पगड़ी, माला, दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन पत्र भेंट किया। उन्हें अधिवक्तारत्न की मानद उपाधि से अलंकृत किया। पंकज गुप्ता, कमल गुप्ता, अंकुर अग्रवाल को समयबद्धता पुरस्कार दिया गया। गेम्स की एंकरिंग गुंजन बंसल, जागृति मित्तल, प्रियंका सिंह ने की। कार्यक्रम में आयकर अधिकारी अजय दुबे, प्रियंका सिंह, जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर मिथिलेश बरनवाल, राज्य कर अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ, प्रभाकर श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed