{"_id":"62bf42581e5e96791c017c96","slug":"death-firozabad-news-agr538755184","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी व ट्रैक के किनारे मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी व ट्रैक के किनारे मिले दो युवकों के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी व ट्रैक के किनारे मिले दो युवकों के शव
एक की पहचान नई बस्ती निवासी के रूप में हुई, दर्ज हैं चार मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में ट्रैक के किनारे और दक्षिण थाना क्षेत्र में फैक्टरी में दो युवकों के शव मिले। फैक्टरी में मिले शव की पहचान नई बस्ती निवासी के रूप में हुई।
नई आबादी लेबर कॉलोनी के लोग शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन किनारे से गुजरे तो रेलवे लाइन के किराने पड़े युवक के शव पर लोगों की नजर पड़ी। सूचना पर लाइनपार पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष लाइनपार शिव कुमार चौहान बोले, मृत युवक की उम्र करीब 32 साल थी।
वहीं फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप एडवांस ग्लास फैक्टरी में जनरेटर रूम में युवक का शव मिलने की सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, युवक के लापता होने पर परिजन उसकी खोजबीन करते हुए दक्षिण थाने पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मौत के बारे में बताए जाने पर परिजन जिला अस्पताल आ गए। यहां युवक के परिजनों ने युवक के शव की पहचान नई बस्ती कुम्हारों वाली गली निवासी सद्दाम (32) के रूप में कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। परिजन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। दक्षिण थाना अध्यक्ष बैजनाथ सिंह बोले, फैक्टरी के अंदर जनरेटर कक्ष में युवक का शव मिला था। वहां से ट्रांसफार्मर की 11 हजार केवीए की लाइन भी आ रही है। मृत शख्स से दोनों हाथ झुलसे मिले, पेट पर भी जले के निशान थे। फैक्टरी कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है, इसमें पता चला है कि युवक चोरी के उद्देश्य से फैक्टरी में था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। युवक के खिलाफ दक्षिण थाने में तीन चोरी व एक एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पहले से दर्ज है।