फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death

Firozabad: बेहोश महिला को मायके में छोड़ फरार हुआ प्रेमी, मौत के बाद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
सार

पति से तलाक लेने के बाद महिला ्प्रेमी के साथ रह रही थी। मृतका के भाई ने प्रेमी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में पति को तलाक देकर प्रेमी के साथ रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के बाद उत्तर पुलिस को मौत की सूचना दी। मृतका के भाई ने प्रेमी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला आसफाबाद निवासी उपासना (23) का विवाह परिजनों ने करीब दो साल पहले गाजियाबाद निवासी पुष्पेंद्र के साथ किया था। शादी के दो तीन माह बाद उपासना और पुष्पेंद्र के बीच अनबन होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि पुष्पेंद्र ने उपासना को तलाक दे दिया और उपासना अपने माता पिता के पास आकर रहने लगी। 
विज्ञापन

प्रेमी ने की थी पिटाई 

इस बीच उपासना के संपर्क उत्तर थाना क्षेत्र स्थित कोटला चुंगी के समीप निवास करने वाले युवक से हो गया। उपासना उसी के साथ उसके घर रहने लगी। उपासना के भाई गोपाल ने बताया कि मंगलवार शाम को बहन उपासना और उसके प्रेमी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रेमी ने पिटाई कर दी थी। बुधवार दोपहर उपासना को बेहोशी की हालत में घर छोड़कर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। गोपाल ने प्रेमी पर बहन को जहरीले पदार्थ का सेवन कराकर हत्या किए जाने का आरोप भी लगाया है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed